ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत अपने नागरिकों को ई-पासपोर्ट कर सकता है जारी

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को कहा कि सरकार वर्ष 2022-23 से अपने नागरिकों को ई-पासपोर्ट जारी करने की योजना बना रही है। मुरलीधरन ने राज्यसभा में कैलेंडर वर्ष 2022 में ई-पासपोर्ट जारी करने की सरकार की योजना और इसके डिटेल पर एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि ई-पासपोर्ट एक संयुक्त कागज और इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट होगा, जिसमें एक एम्बेडेड रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप और एंटीना बैक कवर में एक रूट के तौर पर एम्बेडेड होगा।

मुरलीधरन ने कहा, पासपोर्ट की जरूरी जानकारी उसके डेटा पेज पर प्रिंट होने के साथ-साथ चिप में भी स्टोर की जाएगी। दस्तावेज़ और चिप की विशेषताएं अंतर नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के दस्तावेज़ 9303 में निर्दिष्ट हैं। मुरलीधरन ने आगे कहा कि विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को ई-पासपोर्ट जारी करने के संदर्भ में तकनीकी जिम्मेदारी सौंपी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.