ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खेत में चर रही थीं चार बकरियां, महंगी कार में चोर आये और उठा कर ले गए 

बिलासपुर । बिलासपुर में एक महंगी कार में सवार दो अज्ञात युवकों ने चार बकरियां चोरी कर ली . बकरी चोर और उनकी कार सीसीटीवी  कैमरे में कैद है . पुलिस ने बकरी-पालक की शिकायत पर कार सवार बकरी चोरों के खिलाफ चोरी का जुर्म दर्ज कर लिया है . चोरी की यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है .
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिंगराजपारा, कुंदरू बाड़ी में रहने वाला सुनील राजपूत वहीँ एक पान का ठेला चलाता है . वह अपने घर में बकरी पालन का काम भी करता है . उसके पास कुल 15 बकरियां हैं . पांच अप्रैल की सुबह करीब 9.30 बजे उसकी बकरियां घर के पास खेत में चर रही थीं तभी वहां एक महंगी कार (संभवत: होंडा सिटी कार) में सवार दो युवक आए . दोनों युवकों ने उसकी 10 हजार रूपये मूल्य की चार बकरियों को पकड़कर कार में भरा और वहां से नौ-दो-ग्यारह हो गए . बकरी-पालक के अनुसार चोरों की इस हरकत को देवन चाल में रहने वाले देवा ने देखा है . देवा ने उनका पीछा भी किया लेकिन कार सवार बकरी चोर तेजी से भाग निकले .
बकरियों के मालिक सुनील राजपूत ने पुलिस को बताया कि देवा ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी . उसने सरकंडा थाने में इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया . बकरियों की चोरी हो जाने से दुखी सुनील ने अपने स्तर पर खोजबीन जारी रखी . उसने घटनास्थल के पास की ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले . एक संदिग्ध कार की देवा से पहचान कराई . फुटेज सामने आने पर सुनील ने थाने में दुबारा संपर्क किया . आखिरकार पुलिस ने 6 अप्रैल को अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में कार का नाम और नंबर स्पष्ट नहीं है . फुटेज में दो युवक कार से उतरते-बैठते अवश्य दिखाई पड़ रहे हैं . मामला जांच में है .

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.