ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किसी की मदद करने से कभी न हटें पीछे, भगवान भला करेंगे

रामकृष्ण परमहंस के शिष्य नाग महाशय को एक बार कहीं जाना था। उनके एक मित्र पाल ने उनके रास्ते के खर्च के लिए आठ रुपए तथा ठंड से बचने के लिए एक कंबल दिया। टिकट लेने के लिए नाग महाशय जब टिकट घर के सामने लगी पंक्ति में खड़े हुए, तभी वहां एक भिखारिन आई और उनके सामने खड़े एक सेठ से बोली, ”सेठ जी! मेरे बच्चे कई दिनों से भूखे हैं। तन ढकने के लिए कपड़े भी नहीं हैं। देखिए, यह बच्चा ठंड के मारे कैसे ठिठुर रहा है। सहायता करें, भगवान आपका भला करेगा।”

मगर सेठ का तो उस ओर ध्यान ही नहीं था।

सच्चे मददगार नाग महाशय ने सुना तो तुरन्त वह आठ रुपया तथा कम्बल उस भिखारिन को दे दिया और स्वयं कोलकाता की ओर पैदल ही चल पड़े। रास्ते में खर्च के लिए उन्होंने यात्रियों का सामान ढोकर, रात को चौकीदारी करके तथा रोगियों का उपचार करके पैसा एकत्रित किया, तब कहीं वह अपने गंतव्य स्थान को 29 दिनों बाद पहुंच सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.