जलते फसल के बीच जायजा लेने पहुंचे सिंधिया, पीड़ित किसानों से की मुलाकात
ग्वालियर। ग्वालियर प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को आगजनी से पीड़ित किसानों से मिलने पहुंचे. चिनोर के भदेश्वर गांव में पीड़ित किसानों से मिलकर सिंधिया ने फसल के नुकसान के बारे में मौका मुआयना करते हुए जानकारी ली. वही किसानों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया.
इस हादसे को लेकर सिंधिया का कहना है कि आग से सर्वनाश हुआ है. हजारों एकड़ की जमीन जलकर राख हो गई. वह फसल पक कर तैयार हो गई थी. इस हादसे से किसानों का बहुत नुकसान हुआ है. इसलिए मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द सर्वे का कार्य शुरू हो और किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाए.
बता दें कि इस अग्निकांड में करीब 1500 बीघा खेत में गेंहू की खड़ी फसल आग में बर्बाद हो गई है. वही सिंधिया ने अटल प्रोग्रेस-वे को लेकर कहा है कि इसका कार्य भी शीघ्र शुरू होगा. इसके साथ ही वेस्टर्न बायपास, स्वर्णरेखा रोड, एयरपोर्ट और रेलवे का भी काम शुरू होगा. अगले डेढ़ से 2 साल में ग्वालियर की रूपरेखा हम बदल कर रहेंगे.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.