ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बम्बू की झाड़ घर में लगाने से घर में आता है जबरदस्त माल, धन के मामले में ये पौधे भी दिखाते हैं जोरदार कमाल

अक्सर लोगों का ये कहना होता है कि वो भरपूर मेहनत करते हैं लेकिन या तो पैसा मेहनत के मुताबिक कमा नहीं पाते या कमा ले तो पैसा टिकता नहीं है. ऐसे में बैम्बू प्लांट लगाने से आपकी ये परेशानी हल हो सकती है.

इस पौधे को घर में लगाने से पैसों से जुड़ी कोई भी अड़चन दूर हो जाती है. इसके अलावा, भी ऐसे पौधे हैं जिन्हें आप घर में लगाकर खुद ये महसूस करेंगे कि आपके घर में पैसों की बरकत हो रही है पैसा मिलने के नए नए स्रोत भी खुल रहे हैं.
1. बैम्बू प्लांट
हरे रंग के बैम्बू प्लांट को लाल रंग के धागे से बांधकर धर में रखें. घर के सदस्यों की आयु में वृद्धि के साथ ही यह आर्थिक समृद्धि भी लाता है. यह बिजनेस के उद्देश्य से भी शुभ होता है. यह निगेटिविटी को दूर करता है। इसे पानी में लगाएं पॉट में रंगीन पत्थर डालें.

2. स्नेक प्लांट
इसे बड़ी खिड़की या एंट्रेंस के पास लगाएं। यह एक रक्षक के रूप में काम करता है. घर में काम करने की जगह या ऑफिस में इसे लगाने से आप ज्यादा फोकस होकर काम कर पाएंगे. इसे बेडरूम या बच्चों के कमरे में ना लगाएं.

3. रबर प्लांट
घर के भीतर की निगेटिव ऊर्जा को कम करता है. इसे घर के वेल्थ एरिया में लगाएं। जहां धन आदि रखते हैं. साथ ही यह शांति समृद्धि भी लाता है.

4. मनी प्लांट
इस पौधे से सकारात्मक ऊर्जा निकलती है जो आपके मूड को अच्छा बनाती है. यह ऊर्जा सौभाग्य सफलता को अपनी ओर आकर्षित करती है. इसे घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं. इस दिशा को कुबेर दिशा भी कहते हैं.
5. जेड प्लांट
गोल पत्तों वाला ये प्लांट दिखने में जितना खूबसूरत है इसके फायदे उससे भी कहीं ज्यादा हैं. घर ऑफिस में इस पौधे को लगाएं. आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी क्योंकि ये आपको पॉजिटिव एनर्जी देगा. इसे एंट्रेंस के पास लगाएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.