ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आसाराम रेप केस में पीड़िता के परिवार को जिंदा जलाने की धमकी

शाहजहांपुर। यूपी के गोंडा स्थित आसाराम के आश्रम में लड़की की लाश मिलने के बाद इस स्वयंभू संत पर नया आरोप लगा है। शाहजहांपुर में आसाराम रेप केस की पीड़िता के पूरे परिवार को दबंगों ने जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार के घर पर धमकी भरी चिट्ठी फेकी गई है, जिसमें पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। यही नहीं इस चिट्ठी में पीड़ित लड़की के लिए अश्लील बातें भी लिखी हैं। चिट्ठी फेंकने वाला शख्स घर के पास लगी सीसीटीवी में कैद हुआ है। उसकी पहचान राम सिंह के रूप में हुई है, जो मैनपुरी का रहने वाला है। शाहजहांपुर की इस नाबालिग लड़की ने वर्ष 2013 में आसाराम पर रेप का आरोप लगाया था। अदालत ने 2018 में इस मामले में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं पीड़ित पिता का आरोप है कि बेटी के केस की पैरवी आगे ना हो इसलिए उसने यह धमकी दी है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश में जुट गई है।
यह मामला चौक थाना कोतवाली इलाके का है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके परिवार पर अब भी खतरा मंडरा रहा है। आसाराम के गुर्गे पहले भी कई बार उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर चुके हैं। 21 मार्च की सुबह आठ बजे मैनपुरी जिले के गोपालपुर में रहने वाला आसाराम का गुर्गा राम सिंह उनके घर आया था। दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने उसे पहले कई बार आसाराम के आश्रम में देखा था। उसने मकान के गेट पर आकर धमकाया कि जनपद से चले जाओ वरना बेटी समेत पूरे परिवार को जलाकर मार देंगे। वह एक चिट्ठी फेंककर भाग गया, जिसमें बेटी और उनके लिए गालियां लिखी हुई हैं। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इससे पहले गोंडा स्थित आसाराम बापू के आश्रम परिसर के अंदर एक ऑल्टो कार में एक नाबालिग लड़की की लाश मिली थी। यह लड़की 4 दिन पहले लापता हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं लाश मिलने के बाद आश्रम को सील कर दिया गया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.