रामनवमी, चैती दुर्गा तथा रमजान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं : आशीष भारती
उदंडता पर करवाई हेतु प्रशासन की है पूरी तैयारी, जिला के सभी इलाकों में निकला पुलिस फ्लैगमार्च
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी की जगह जगह रहेगी तैनाती, शरारती तत्त्वों की पहचान के लिए रहेंगे कई प्रबंध
सासाराम। रामनवमी, चैती दुर्गा तथा रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु आज रोहतास जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। सासाराम नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती के नेतृत्व में निकाला गया जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम संतोष कुमार राय, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 1 एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा भारी संख्या में पुलिस बल ने भाग लिया। सासाराम में फ्लैग मार्च शहर के सभी मुख्य मार्गों पर हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती ने कहा कि उक्त मुख्य सभी त्योहारों में किसी प्रकार की गड़बड़ी या विवाद उत्पन्न करने या कराने वाले दण्ड के भागी होंगे किसी भी हाल में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सभी लोग त्योहार अपना अपना त्योहार सदभाव एवं शान्तिपुर्ण ढंग से उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाएं हम सभी के उज्ज्वल भविष्य कामना करते हैं। उन्होंने ये भी कहा की शरारती तत्वों की पहचान एवं चिन्हित करने के लिए बहुत सारे प्रबंध कर दिए गए हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी की जगह जगह तैनाती कर दी गई है साथ ही सभ्य आम जनता, समाजसेवक, प्रभावशाली राजनीतिज्ञ व्यक्तियों एवं त्योहार समिति के अधिकारी, सदस्य से हर प्रकार सहयोग, सूचना की अपील भी की है।