ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जून में हिमाचल जाएंगे PM मोदी, एक लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उनकी पत्नी मलिका नड्डा भी साथ रहीं। मंदिर में पुजारियों ने विशेष पूजा करवाई। भगवान हनुमान की आरती करने के बाद नड्डा ने सपत्नीक ध्वज भी फहराया। मंदिर में माथा टेकने के बाद जेपी नड्डा ने शिमला में पत्रकार वार्ता की भाजपा की चुनावी रणनीति पर बात की।

नड्डा ने इस दौरान मीडिया को बताया कि जून में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक लाख कार्यकर्ताओं का सम्‍मेलन होगा। उन्होंने बताया कि इस सम्‍मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल आएंगे। जून के अलावा जुलाई महीने में भी पीएम मोदी हिमाचल आएंगे।

भाजपा ने जून और जुलाई महीने में पीएम मोदी का हिमाचल में आने का कार्यक्रम तय किया है। जून महीने में एम्स के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी को बिलासपुर बुलाए जाने का कार्यक्रम है। जुलाई में या 25 से 30 जून के बीच में हिमाचल में एक युवा रैली प्रस्तावित है, इसमें भी पीएम मोदी को बुलाया जाना तय किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.