जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मुठभेड़, आतंकवादी ढेर
श्रीनगर| मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। पुलिस ने कहा, ‘एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।’
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।
जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.