छत्तीसगढ़ में अनुराधा पौडवाल का गाना सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब
राम वनगमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए देश-विदेश से आए लोगों की भीड़ उमड़ी। समारोह के दूसरे दिन देर मशहूर पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल की प्रस्तुति से शिवरीनारायण राम की धुन में राममय हो गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग ने गायिका अनुराधा पौडवाल को एक विशेष साड़ी उपहार में भेंट की है।
राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता के दूसरे दिन कलाकारों की प्रस्तुति के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गायिका अनुराधा पौडवाल भक्तिमय प्रस्तुति हुई है। अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मैं मां शबरी की नगरी में आ कर खुद को अभिभूत महसूस कर रही हूं। अनुराधा पौडवाल ने गायत्री मंत्र प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय किया और तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए भजन गाया तो पंडाल में भी जय माता दी के नारे लगने लगे।इस दौरान अनुराधा पौडवाल ने कहा कि एक ऐसा गीत बनना चाहिए जो छतीसगढ़ी रामायण स्थल को लोगों तक पहुचाये, अनुराधा पौडवाल ने कहा कि इस गीत को वो हिंदी और छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओं में गाएंगी ताकि छत्तीसगढ़ के रामायणकालीन स्थानों को पूरे देश के लोग बेहतर तरीके से जान सकें
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.