कोरियन इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार हैं अनुष्का सेन
इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि भारत में पिछले कुछ समय से कोरियन शोज और गानों का क्रेज बढ़ गया है। इसी के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोरियन फिल्में और शोज को हिंदी भाषा में भी डब किया जा रहा है। वहीं, अब खबर आ रही है कि टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का सेन जल्द ही कोरियन इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने दी है।
19 वर्षीय अभिनेत्री अनुष्का सेन ने कहा कि भारत में कोरियन शो और गाने की लोकप्रियता बढ़ गई है, लेकिन ये सच है कि भारतीय शो और फिल्में भी दक्षिण कोरिया में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। अमुष्का ने हाल ही में एक दक्षिण कोरिया की एजेंसी के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। वह जल्द ही कोरियन फिल्म और वेब शो में काम करती नजर आएंगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.