ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वेटरन एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन

बॉलीवुड सिनेमा से बुरी खबर सामने आई है। ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘कमीने’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘हिचकी’ जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। शिव कुमार सुब्रमण्यम के निधन की जानकारी मशहूर फिल्मकार हंसल मेहता ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है।

हंसल मेहता के नोट में लिखा है, ‘हमें बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि बॉलीवुड के दिग्गज और टैलेंटेड अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। वह एक प्यारे और शानदार व्यक्तित्व वाली शख्सियत थे। हम उनकी पत्नी दिव्या और माता-पिता के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही उनके दोस्त और फैंस के लिए भी शोक व्यक्त करते हैं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.