हिसार के मशहूर राम चाट भंडार समेत कई दुकानों में भीषण आग
हिसार। राजगुरु मार्केट स्थित मशहूर राम चाट भंडार समेत तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं एक व्यक्ति अभी भी लापता है। आग राम चाट भंडार की उपरी मंजिल में लगी और यहां से आस पास भी फैल गई। आग और धुआं देख यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। फायर ब्रिगेड की गाडि़यां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग पर काबू पा लिया गया है मगर अभी मलबा फैला हुआ है। यहां पहले भी आग लग चुकी है। आग किस कारण लगी है यह पता किया जा रहा है। नुकसान भारी हुआ है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.