ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रीवा लोकायुक्त ने की कार्रवाई, देवसर जनपद पंचायत के पीसीओ रिश्वत लेते पकड़ाए

सिंगरौली।   सिंगरौली जिले के देवसर जनपद पंचायत में पदस्थ पीसीओ को जनपद कार्यालय में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद पीसीओ जमानत पर रिहा कर दिया गया है। बताया गया है कि उक्त रिश्वत पीसीओ द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि स्वीकृत करने के लिए फील्ड निरीक्षण के एवज में मांगी की जा रही थी। पीसीओ की पहचान रुकमणी कांत द्विवेदी 58 साल पीसीओ जनपद पंचायत देवसर जिला सिंगरौली के रूप में की गई है।

क्या था मामला :

मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ में बताया कि गत दिवस विनीत गौतम पिता धर्मेंद्र गौतम 26 वर्ष निवासी ग्राम डौवडोल तहसील देवसर जिला सिंगरौली कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि जनपद पंचायत देवसर में पदस्थ पीसीओ द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि स्वीकृत करने के लिए फील्ड निरीक्षण के एवज में पैसे की मां की जा रही है। उक्त शिकायत की जांच कराई गई जांच में शिकायत प्रमाणित पाएगी। जिसके बाद रीवा लोकायुक्त द्वारा मंगलवार को कार्रवाई की गई है।

दराज में रख लिए थे पैसे :

मिली जानकारी में बताया गया है कि रिश्वत लेने के बाद उक्त पीसीओ द्वारा रिश्वत की राशि अपने टेबल की दराज में रख ली गई थी। बताया गया है कि उक्त आवेदक ने लोकायुक्त शिकायत में यह भी बताया था कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत उसकी बहन शादी के बाद भी राशि का भुगतान नहीं हुआ था जिसके बाद उसने शिकायत की थी।

शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके बाद उक्त पीसीओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद उसे रिहा कर दिया गया है उक्त पीसीओ के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

– गोपाल धाकड़, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.