ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दीपक चाहर IPL 2022 के पूरे सीजन से हो सकते हैं बाहर

मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स  आईपीएल 2022 में सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। चेन्नई को लीग के 15वें सीजन में अभी तक अपने चारों मैचों में हार झेलनी पड़ी है। हार का कारण कुछ हद तक उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण का कमजोर होना भी है और ऐसे में टीम को अपने स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर की कमी खल रही है। सीएसके को आईपीएल 2022 में अपना पांचवां मैच आज 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है।

इस मुकाबले से पहले सीएसके के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर फिर से चोटिल हो गए हैं और अब उनका आईपीएल 2022 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना तय लग रहा है।

दीपक चाहर इस समय बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं और वो अपनी इंजरी से उबरने के लिए मेहनत कर रहे हैं। पता चला है कि दीपक चाहर जब बेंगलुरु में रिहैब कर रहे थे तो उनकी पुरानी बैक इंजरी फिर से उन्हें परेशान करने लगी है। चोटिल तेज गेंदबाज को इस सप्ताह के अंत में मुंबई में सीएसके टीम में शामिल होना था। लेकिन अब फिर से चोट की समस्या सामने आने के बाद वह पूरे आईपीएल 2022 से बाहर हो सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.