ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने लिखा टि्वटर को लेटर, सस्पेंड हो दिग्विजय सिंह का अकाउंट

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह का टि्वटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने की मांग की है। उन्होंने इस बाबत टि्वटर इंडिया को पत्र भी लिखा है। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने एक विवादित फोटो ट्वीट किया था।

टि्वटर के सीईओ को लिखा पत्र

विश्वास सारंग ने टि्वटर के सीईओ पराग अग्रवाल को संबोधित करते हुए अपना पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह हर समय अपने ट्वीट से समाज में विघटन पैदा करते रहते हैं और धार्मिक उन्माद फैलाते रहते हैं। उन्होंने लिखा है कि दिग्विजय सिंह ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के आरओबी को भोपाल के सुभाष नगर का आरओबी बताकर फोटो ट्वीट किया था।

अन्य राज्य का फोटो किया ट्वीट

सारंग ने आगे लिखा कि दिग्विजय सिंह ने आज किसी अन्य राज्य के फोटो को ट्वीट किया है। इसमें एक युवक द्वारा धार्मिक स्थल पर झंडा फहराया जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने इसे मध्य प्रदेश के खरगोन का बताकर भड़काऊ ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि जबकि 10 अप्रैल को खरगोन में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगा हुआ थाद्ध ऐसे में उनका यह फोटो वाला ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैला सकता है। सारंग ने इसके बाद लिखा है कि दिग्विजय सिंह आए दिन इस तरह के भड़काऊ ट्वीट करते रहते हैं। इसलिए आपसे आग्रह है कि उनके अकाउंट को तत्काल सस्पेंड कराने का कष्ट करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.