ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीबा फैशन IPO के जरिए 90 करोड़ रुपये के शेयर करेगी जारी

बीबा फैशन कंपनी पर Warburg Pincus और Faering Capital का नियंत्रण है। कंपनी ने इश्‍यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास कागजा‍त जमा कराए हैं। इस IPO के जरिए कंपनी 90 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर जारी करेगी। OFS के तहत कंपनी प्रमोटरों के 2.77 करोड़ इक्विटी शेयरों को भी जारी करेगी। इसमें प्रमोटर और मौजूदा निवेशकों का स्‍टेक शामिल है।

OFS में प्रमोटर मीना बिंद्रा के 37.52 लाख शेयरों बिक्री के लिए रखे जाएंगे। वहीं Warburg Pincus-backed Highdell Investment और Faering Capital India के क्रमश: 1.84 करोड़ और 55.86 लाख शेयर बिक्री के लिए ऑफर में उपलब्‍ध होंगे। इस ऑफर से आने वाली रकम का इस्‍तेमाल कर्ज निपटाने और कॉरपोरेट उद्देश्‍यों में होगा। BIBA को 1986 में लॉन्‍च किया गया था और यह वुमेन वीयर सेगमेंट में कैटेगरी क्रिएटर है।

कंपनी महिलाओं और लड़कियों के परिधानों को डिजाइन, डेवलप और मार्केट करती है। साथ ही ज्‍वेलरी, फुटवियर, वॉलेट और फ्रेगरेंस भी ऑफर करती है। Technopak की रिपोर्ट के मुताबिक कारोबारी साल 2020 में भारत में वुमेन एपेरल मार्केट 21.8 अरब डॉलर का है। यानि देश के कुल अपेरल मार्केट का 36 फीसद। यह पुरुषों और बच्‍चों के परिधानों से कहीं बड़ा हो सकता है। इस इश्‍यू के लिए जेएम फाइनेंशियल, एम्बिट, इक्विरस कैपिटल, डीएमएम कैपिटल एडवाइजर्स और HSBC Securities and Capital Markets (India) लीड मैनेजर हैं।  इस फाइनेंशियल ईयर में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC भी अपना IPO लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का IPO मई में लॉन्‍च हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.