सेंधवा में शोभायात्रा पर युवती ने बरसाए पत्थर, प्रशासन ने मकान किया ध्वस्त
सेंधवा सेंधवा में रामनवमी की शोभायात्रा में पत्थर बरसाने वाली एक युवती का भी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वीडियो प्रसारित हाेने के बाद पुलिस प्रशासन ने पत्थरबाज युवती के मकान को जमींदोज कर दिया। वहीं दो अन्य महिलाओं के मकानों को भी तोड़ा गया। ये युवती व महिलाएं पत्थरबाजी में शामिल थी। युवती का नाम साबिया है। कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला के अनुसार पत्थर फेंकने वालों के मकानों को अब पत्थर करने की कार्रवाई निरंतर जारी है। किसी भी उपद्रवी को बक्शा नहीं जाएगा। मंगलवार को 11 एफआइआर में 50 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया। वहीं 20 लोगों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस का सर्चिंग अभियान देर शाम तक जारी रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस सर्चिंग करती रही। पुलिस व जिला प्रशासन ने अब तक चिह्नित लोगों के सात मकानों को ध्वस्त कर दिया है। शोभायात्रा में पथराव में एक पक्ष की कुछ महिलाएं भी शामिल रही। वहीं नगरपालिका में पार्षद रुक्कईया बी के बेटे व कांग्रेस के शहर अध्यक्ष समर खान के मकान को ध्वस्त किया गया। समर खान के विरुद्ध पूर्व में पांच आपराधिक केस दर्ज है। वहीं रात को जोगवाड़ा रोड पर एक टेंट हाउस में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि को आग की घटना में पूरा सामान जलकर राख हो गया। फायर फायटर की मदद से आग बुझाई गई। वहीं पुलिस आगजनी के संदिग्ध आरोपितों को तलाश रही है। वहीं मंगलवार शाम चार दो और चिह्नित मकानों को गिराने की कार्रवाई की गई। अन्य मकानों को भी सर्चिंग के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.