ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हार्वेस्टरप्लस व पताही जीविका समूह के बीच किसान संगोष्ठी का आयोजन

पताही। प्रखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में अंतराष्ट्रीय संस्था हार्वेस्टप्लस एवं पताही जीविका के संयुक्त तत्वावधान से एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जीविका कल्याण संकुल संघ के 100 से अधिक महिला किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम मे हार्वेस्टप्लस के क्लस्टर विकास पदाधिकारी श्री टी०एन० पांडेय ने बताया कि इन महिला किसानों के बीच उच्च जिंक युक्त गेहूँ की बी०एच०यू० 25 एवं 31 किस्मों का वितरण किया गया है, इन किस्मों मे जिंक की मात्रा अन्य गेहूँ की किस्मों से अधिक होती है जो कुपोषण को नियंत्रित करने में सक्षम है, पांडेय ने संगोष्टी मे कुपोषण एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से होनेवाली बीमारियों के बारे में बिस्तार से बताया, उन्होने महिला समूह के किसानों को जिंक युक्त गेहूँ लगाने के तरीके के बारे में भी बताया, उन्होनें यह भी बताया कि हम किस प्रकार से उच्च जिंक युक्त अनाज का उपयोग कर अपने परिवार एवं समाज को कई तरह के बिमारियों से बचा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन अगस्त देव पुषण, एल० एच० एस० जीविका पताही द्वारा किया गया। मौके जीवका से अनागा देव घोष बी.पी.एम, ₹ विजय कुमार ए.सी, अलोक कुमार, मुकेश रंजन, रिंकी कुमारी, राज गौतम कुमार, संजीत कुमार, सत्येंद्रे कुमार एवं सी०एम०, ए०ईए०,भी०आर०पी० सहित सैकड़ों महिला किसान दीदी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.