शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद,पत्रकार पर किया जानलेवा हमला
मोतीहारी : हरसिद्धि, थाना अंतर्गत बैरिया डीह पंचायत वार्ड संख्या 06 के निवासी अभिषेक पासवान सोमवार दिन भर खबर संकलन करने के बाद अपना पहुंचा। घर से नजदीक शीतल बाजार मार्केट में मछली लेने दुकान पर गए थे।की इतने में 3 से 4 की संख्या में आए बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अपराधी अधमरा हालत में छोड़ कर भागे। पत्रकार के जेब से रुपए पैसे भी झपट कर ले गए। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचकर धायल अभिषेक को हरसिद्धि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।और इस घटना की जानकारी थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह को दी।
नई सोच एक्सप्रेस, के बिहार ब्यूरो एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश सचिव शिव कुमार यति जी किसी काम बस पटना से आए हुए थे। सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल अभिषेक से घटना की जानकारी लिए जहां अभिषेक का प्राथमिक उपचार करवाया गया। और साथ में हिंदी दैनिक आज के ब्यूरो चीफ सुधांशु पाण्डेय घायल अभिषेक से मिलकर ली घटना की जानकारी और थाना पहुंच कर थाना अध्यक्ष को घटना की लिखित आवेदन दी गई। थाना अध्यक्ष ने ने न्याय पूर्ण करवाई का भरोसा दिया। उक्त घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों में रोष व्याप्त है।