ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिलासपुर में पेट्रोल पंप के आफिस में आग लगने से मचा हड़कंप

बिलासपुर। मंगलवार की रात सीपत क्षेत्र के जांजी स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के आफिस में आग लग गई। कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस और एनटीपीसी के फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पुलिस और एनटीपीसी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच आफिस में रखे दस्तावेज और अन्य सामान जलकर राख हो गए। मंगलवार की रात नौ बजे जांजी स्थित नेशनल किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के कर्मचारी टैंकर से पेट्रोल को टंकी में डलवाने के बाद टेस्टिंग कर रहे थे।

इसी बीच अचानक जोरदार आवाज आई। पेट्रोल पंप के कर्मचारी आफिस की ओर गए। आफिस में आग लगी थी। कर्मचारी मौके पर मौजूद अग्निशम यंत्र से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच आग और भड़कने लगी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना सीपत पुलिस और एनटीपीसी के फायर ब्रिगेड को दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.