ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरोना के वैश्विक मामलों में वृद्धि, 50.03 करोड़ के पार पहुंचे केस

वाशिंगटन| दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 50.03 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 61.8 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11.12 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा की है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बुधवार की सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले 500,363,741 मरने वालों की संख्या 6,183,944 और टीकाकारण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 11,120,130,100 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 80,476,404 और 986,346 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

भारत 43,036,928 कोरोना मामलों के साथ दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

सीएसएसई के अनुसार, 1 करोड़ से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (30,161,909) फ्रांस (27,353,225), जर्मनी (22,840,776), यूके (21,846,115), रूस (17,756,183), इटली (15,404,809), दक्षिण कोरिया (15,635,274), तुर्की (14,972,502), स्पेन (11,627,487) और वियतनाम (10,272,964) हैं।

जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (661,576), भारत (521,710), रूस (364,779), मैक्सिको (323,727), पेरू (212,507), यूके (171,004), इटली (161,032), इंडोनेशिया (155,717), फ्रांस (144,662), ईरान (140,678), कोलंबिया (139,725), जर्मनी (132,017), अर्जेटीना (128,268), पोलैंड (115,696), स्पेन (103,104) और दक्षिण अफ्रीका (100,116) शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.