ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लालू यादव के बेटे तेजस्वी कल दिल्ली में लेंगे 7 फेरे, जानिये- कौन होगी दुल्हन

नई दिल्ली/रेवाड़ी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के लाल तेजस्वी यादव बृहस्पतिवार को दिल्ली की राजश्री संग वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। वैसे तेजस्वी यादव की दुल्हन राजश्री मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। वहीं, तेजस्वी यादव और राजश्री के शादी समारोह को बेहद गोपनीय रखा गया है। इसके साथ ही दिल्ली में हो रही शादी में मेहमानों की संख्या भी सीमित रहेगी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल मेहमानों की संख्या को 50 के आसपास बताई जा रही है। अंतिम समय में मेहमान की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि निकट संबंधी व खास मेहमान बृहस्पतिवार को ही दिल्ली पहुंचेंगे तथा तेजस्वी व उनकी होने वाली दुल्हन राजश्री को आशीर्वाद देंगे। राजश्री और तेजस्वी में काफी पहले से निकटता है। दोनों एक-दूसरे को काफी पहले से जानते हैं। बताया जा रहा है कि शादी के लिए कई महीनों से बातचीत चल रही थी, जो दिसंबर में जाकर फाइनल हुई है।

दिल्ली की रहने वाली हैं तेजस्वी की दुल्हन

तेजस्वी की दुल्हन बनने वाली राजश्री दिल्ली की रहने वाली है, हालांकि वह मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं। दो-दो राज्यों से ताल्लुक रखने वाला वर-वधू का परिवार इस शादी को गोपनीय रखना चाहता है। ऐसे में शादी समारोह में केवल नजदीकी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। तेजस्वी के जीजा चिरंजीव राव पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे हैं। तेजस्वी और राजश्री की शादी में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, उनकी धर्मपत्नी शकुंतला यादव, रेवाड़ी विधायक व तेजस्वी के जीजा चिरंजीव राव और तेजस्वी की बहन अनुष्का उर्फ धन्नो रेवाड़ी से रवाना हो चुके हैं। शादी को लेकर नजदीकी रिश्तेदार भी कुछ नहीं बोल रहे हैं।

बेटी की सुसराल वाले जिले से बहू ला रहे हैं लालू यादव

बता दें कि लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का की शादी रेवाड़ी जिले से हुई है और अब उनकी बहू राजश्री भी रेवाड़ी की ही हैं। यह भी पता चला है कि दिल्ली में दोनों ने नामी स्कूल में साथ में पढ़ाई की है।

हरियाणा में लालू यादव के दो-दो समधी

बेटे तेजस्वी यादव की राजश्री के साथ शादी होते ही हरियाणा में लालू प्रसाद यादव के दो-दो समधी हो जाएंगे। बता दें कि बेटी अनुष्का के पति चिरंजीव राव के पिता कैप्टन अजय सिंह यादव लालू प्रसाद यादव के समधी हैं। अब राजश्री के पिता लालू प्रसाद यादव के एक और समधी हो जाएंगे।

एक ही दिन होगी सगाई-शादी

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी बेहद गोपनीय रखी जा रही है। ऐसे में सगाई का कार्यक्रम नहीं रखा गया है। सगाई भी शादी से कुछ देर पहले ही होगी। बता दें कि 32 वर्षीय तेजस्‍वी यादव बिहार के उप मुख्‍यमंत्री भी रह चुके हैं। पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में उन्होंने जनता-दल यू और भाजपा गठबंधन को कड़ी देते हुए राजद को राज्य में विधायकों की संख्या के लिहाज से नंबर वन पार्टी बना दिया। इसके बावजूद वह सरकार बनाने में नाकामयाब रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.