ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Sensex की टॉप-7 कंपनियों का गिरा मार्केट कैप, RIL, TCS समेत कई दिग्गज कंपनियां लिस्ट में शामिल

Sensex Market Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स की टॉप-7 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है.

Sensex Market Cap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स की टॉप-7 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है. टॉप-10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 1,32,535.79 करोड़ रुपये फिसल गया है. इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को रहा है. कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,108.25 अंक या 1.86 फीसदी फिसला है.

किन कंपनियों के मार्केट कैप में आई गिरावट?सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), इन्फोसिस (Infosys), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और एचडीएफसी (HDFC) के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई है. वहीं, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और अडाणी ग्रीन एनर्जी फायदे में रही है.

पिछले हफ्ते अडानी टॉप-10 कंपनियों में हुई शामिलआपको बता दें अडाणी ग्रीन एनर्जी पिछले सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में शामिल हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 43,491.37 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 17,26,714.05 करोड़ रुपये पर आ गया. इसके अलावा इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 27,953.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,35,611.35 करोड़ रुपये रहा.

कितना लुढ़का HDFC का एमकैप?HDFC Bank की बाजार हैसियत 27,866.34 करोड़ रुपये घटकर 8,12,338.57 करोड़ रुपये और HDFC की 14,631.11 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,31,028.49 करोड़ रुपये रह गई.

TCS को हुआ 9,348 करोड़ का नुकसानTCS की बाजार हैसियत 9,348.88 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 13,39,688.48 करोड़ रुपये पर आ गई. इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 7,119.26 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,05,737.77 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का 2,125.05 करोड़ रुपये टूटकर 4,43,685.79 करोड़ रुपये रह गया.

अडानी ग्रीन का मार्केट कैप बढ़ाइस रुख के उलट लिस्ट में शामिल हुई नई कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी का मार्केट कैप 84,581.99 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,48,050.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

ICICI Bank का बढ़ा मार्केट कैपICICI Bank का एमकैप 5,559.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,29,739.59 करोड़ रुपये और SBI का 1,249.45 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,61,848.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

टॉप-10 में शामिल रहीं ये कंपनियांइसके अलावा टॉप-10 कंपनियों की बात करें तो इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही है. उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, अडाणी ग्रीन, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी का स्थान रहा.

गुरुवार और शुक्रवार को बाजार में नहीं हुआ कारोबारआपको बता दें स्टॉक मार्केट में बृहस्पतिवार को महावारी जयंती और डॉ बाबासाहेब अम्बेडर जयंती पर कारोबार नहीं हुआ था. शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बाजारों में अवकाश रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.