ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली के अस्पताल में गुस्साए मरीज ने डॉक्टर पर कैंची से किया हमला

नई दिल्ली | दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में एक मरीज ने शुक्रवार को एक डॉक्टर पर कथित तौर पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। ये जानकारी पुलिस ने दी।

पश्चिम के पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने कहा कि सुबह सूचना मिली कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित केंद्रीय अस्पताल के आईसीयू में एक मरीज ने एक डॉक्टर को चाकू मार दिया है।

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी कुलदीप सिंह (40) को 13 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था ताकि उसे शराब की लत से मुक्ति मिल सके और उसका कभी-कभार पड़ने वाले दौरे का इलाज भी हो सके।

डीसीपी बंसल ने कहा, “जब डॉ. विपिन झा उसका इलाज करने आए, तो मरीज हिंसक हो गया और उसने इलाज से बचने की कोशिश की और अस्पताल छोड़ने पर अड़ गया।”

उन्होंने कहा, डॉक्टर ने चिड़चिड़े मरीज को आराम देने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आकर सिंह ने कैंची उठा ली और डॉक्टर पर हमला करने की कोशिश की। डॉक्टर के हाथ पर सिर्फ कुछ खरोंच लगी हैं।

डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने घटना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की क्योंकि डॉक्टर ने मरीज के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.