महिंद्रा की इस कंपनी में हिस्सेदारी होगी ‘शून्य’
देश की व्हीकल मैन्युफैक्चरर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि वह महिंद्रा सैन्यो स्पेशल स्टील प्राइवेट लिमिटेड में अपने 34.75 लाख से अधिक शेयर जापान स्थित सैन्यो स्पेशल स्टील कंपनी लिमिटेड को 212 करोड़ रुपये में बेचने पर सहमत हो गई है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक नियामक सूचना में कहा कि इस शेयर बिक्री के बाद एमएसएसएसपीएल में उसकी हिस्सेदारी ‘शून्य’ हो जाएगी। बिक्री किए जाने वाले शेयर महिंद्रा सान्यो स्पेशल स्टील प्राइवेट लिमिटेड में चुकता पूंजी का 22.81 प्रतिशत भाग है
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.