ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आज से पीएम मोदी का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, विश्व के पहले जीसीटीएम केंद्र की रखेंगे आधारशिला

नई दिल्ली/अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 20 अप्रैल तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वह कल शाम छह बजे गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनके द्वारा 19 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर, बनासकांठा के दियोदर में बनास डेरी कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम के दौरान, कई अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। वहीं दोपहर साढ़े तीन बजे, जामनगर में डब्लूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर का शिलान्यास किया जाएगा। इसके बाद 20 अप्रैल को सुबह साढ़े दस बजे, पीएम गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश एवं नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे जिसके बाद वे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दाहोद में आदिवासी सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 18 अप्रैल को शाम करीब छह बजे गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे। इस केंद्र कि बात की जाए तो यह हर साल 500 मिलियन से अधिक डेटा सेट एकत्र करता है। इसके साथ ही मेटा डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग करके उनका विश्लेषण भी करता है। प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को सुबह बनासकांठा जिले के दियोदर में नवनिर्मित डेयरी कॉम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र जनता को समर्पित करेंगे। इसका निर्माण, 600 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह नव विकसित डेयरी परिसर एक ग्रीनफील्ड परियोजना है, जो प्रतिदिन लगभग 3 मिलियन लीटर दूध को संसाधित करने के साथ 80 टन मक्खन, एक मिलियन लीटर आइसक्रीम, 20 टन संघनित दूध (खोया) और 6 टन चोकलेट का उत्पादन करने में सक्षम होगी। प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को जामनगर में डब्लूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर।की आधारशिला रखेंगे। इस मौके पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस गेब्रियस भी मौजूद रहेंगे। यह सेंटर, दुनियाभर में पारंपरिक चिकित्सा पर काम करने वाला दुनिया का पहला और एकमात्र केंद्र होगा जो वैश्विक भलाई के लिए एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभरेगा। प्रधानमंत्री बनास सामुदायिक रेडियो स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन किसानों को कृषि और पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस रेडियो स्टेशन से 1700 गांवों के 5 लाख से अधिक किसानों के जुड़ने की उम्मीद है। वैश्विक आयुष निवेश और आविष्कार सम्मेलन गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री 20 अप्रैल को रात करीब साढ़े 10 बजे करेंगे। इस मौके पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री और डब्लूएचओके महानिदेशक भी मौजूद रहेंगे। इस तीन दिवसीय यह सम्मेलन में 5 पूर्ण सत्र, 8 गोलमेज सम्मेलन, 6 कार्यशालाएं और 2 संगोष्ठियां होंगी। सम्मेलन में लगभग 90 प्रसिद्ध वक्ता और लगभग 100 प्रदर्शक भाग लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.