ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नर्तकी पर तेजाब फेक कर किया घायल,चल रहा इलाज,स्थिति है गंभीर

सासाराम। रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही युवती पर तेजाब फेका गया है। वह नाचने-गाने का कार्य करती है और आज की बीती रात्रि शनिवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अपने भाई के साथ जा रही थी तभी घटना घट गई। युवती का भाइ भी तेजाब की चपेट में आ गया है। जिसे बिक्रमगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह धनगाई गांव निवासी है। शिल्पी कुमारी और उसका भाई आकाश बाइक पर सवार काराकाट कार्यक्रम हेतु चली थी कि रात्रि 9 बजे बिक्रमगंज अनजबित सिंह कॉलेज के पास दूसरे बाइक सवार अपराधियों ने शिल्पी और उसके भाई पर तेजाब फेंक कर दोनों को घायल कर दिया जिससे शिल्पी का चेहरा और शरीर का अंग जल गया एवं उसके भाई का हाथ, कमर का कुछ अंश जला है। तेजाब फेंकने के बाद बाइक सवार भागने में भी सफल हो गए। वहां इकट्ठा हुए लोगों ने भाई-बहन दोनों को बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शिल्पी के भाई ने बताया कि घटना करने वाली बाइक पर दो अपराधी सवार थे। दोनों हेलमेट पहने था। उसपर पीछे बैठा युवक तेजाब फेक दिया। शिल्पी के शरीर का अधिक हिस्सा तेजाब के चपेट में आया है जिससे उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.