मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, पारिजात और करंज के पौधे रोपे
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में केंद्रीय राज्य मंत्री विदेश मामले तथा संस्कृति सुश्री मीनाक्षी लेखी, पुरातत्वविद पद्मश्री श्री के.के. मुहम्मद तथा बीएसएस कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल, पारिजात और करंज के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ एनसीसी कैडेट्स सुश्री आरूषि राय, सर्वश्री अनुज अग्रवाल, जार्ज मूसा, दिव्यंका कुलहरे, वैभव परदेशी और सुश्री प्रेरणा अम्माना ने भी पौध-रोपण किया।
पौधों का महत्व
पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। प्रकृति विज्ञान के अनुसार पीपल का वृक्ष दिन-रात ऑक्सीजन छोड़ता है, जो पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पीपल के पेड़ को अक्षय वृक्ष भी कहा जाता है। पारिजात के पौधे को हरसिंगार भी कहा जाता है, जो उत्तम औषधि भी है। करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.