दो महीने बाद पति की हत्या करने वाली महिला हुई गिरफ्तार
सासाराम। रोहतास जिला संझौली इलाका के सुसाड़ी गांव में बीते 21 मार्च की रात एक युवक का शव मिला था उसके परिजन एवं बेटी ने भी कहा था कि उसकी पत्नी ने ही अवैध संबंधों के कारण पति की हत्या कर दी थी उसके बावजूद अपराधी गिरफ्तार नहीं हुआ था मगर अब हत्याकांड के दो माह बाद पुलिस ने उक्त आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी आशीष भारती ने आज सोमवार को बताया कि हत्या के बाद पत्नी फरार चल रही थी, पुलिस उसकी खोज में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस को आज सूचना मिली कि सुसाड़ी गांव में ही छीपी है। सूचना के बाद संझौली थाने की पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पत्नी सुनिता देवी को पति धर्मेन्द्र कुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। बेटी ने कहा था कि मां ने पिता की गला दबाकर हत्या की थी।सुसाड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र शर्मा 20 मार्च की रात्रि में जब घर लौटा तो उसके और पत्नी के बीच विवाद होने लगा था विवाद बढ़ता देख घर वालों ने गाली.गलौज करते हुए युवक को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद युवक का शव कमरे में लटकता पाया गय था। मृतक की बेटी एवं अन्य परिजनों का कहना था कि मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने उसकी हत्या कर दी। पंद्रह वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी ने कहा था कि गांव के मनीष नामक व्यक्ति से मां का संबंध था। मां और बाप में इसी को लेकर झगड़ा हुआ था। दिनांक 21 मार्च को भी झगड़ा के बाद मां ने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। उक्त मामले में सक्रिय पुलिस ने दो महीने बाद आरोपित पत्नी सुनिता देवी की गिरफ्तारी की है।