ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपने ऊपर हुए हमले के लिए चाचा ने चिराग को जिम्मेवार ठहराया पारस बोले मुझे लगातार धमकी दे रहा है भतीजा

पटना  लोक जनशक्ति पार्टी और रामविलास पासवान के परिवार में टूट के बाद चाचा और भतीजे के बीच जो विवाद शुरू हुआ था अब वह बेहद दिलचस्प दौर में जा पहुंचा है दो दिन पहले चाचा पशुपति कुमार पारस के ऊपर मोकामा के घोसवारी में हमला हुआ था चौहरमल जयंती के मौके पर चिराग पासवान भी उस कार्यक्रम में पहुंचे थे लेकिन चिराग का स्वागत हुआ और उनके तुरंत बाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के ऊपर हमला हुआ पशुपति पारस के काफिले पर रोड़ेबाजी की गई और उन्हें काला झंडा दिखाया गया था अब इस मामले में चाचा पशुपति कुमार पारस में भतीजे चिराग पासवान के ऊपर आरोप लगाया है

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का कहना है कि उनके खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही है चिराग पासवान उन्हें लगातार धमकी देते रहे कि पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर देंगे नीतीश कुमार के पक्ष में बयान देने पर चिराग पासवान मुझसे नाराज हुआ करते थे पारस ने दावा किया है कि चिराग हमेशा यह कहते थे कि नीतीश कुमार को वह जेल भिजवाना चाहते है पशुपति पारस ने अपने ऊपर हमले के लिए भतीजे चिराग पासवान को जिम्मेदार ठहराया है पारस ने कहा है कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश से चल रही है

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने यह भी कहा कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। इतना ही नहीं पारस ने इस बात का खुलासा भी किया कि एनडीए में रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी लेकिन चिराग पासवान ने अपनी मर्जी चलाई, नतीजा यह हुआ कि पार्टी की स्थिति बेहद खराब हो गई। परस ने कहा कि अगर हम गठबंधन के साथ चुनाव लड़े होते तो एक तरफ जहां केंद्र में हमारे मंत्री होते वहीं बिहार में भी हम कैबिनेट में शामिल होते। इतना ही नहीं पारस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के ऊपर हमला होता है तो वह स्थानीय प्रशासन की भी चूक है। उन्होंने रामविलास पासवान की जयंती के दिन सरकारी अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है

Leave A Reply

Your email address will not be published.