खरगोन हिंसा में नुकसान का मामला, पीड़ितों के लिए पहली किश्त के रूप में एक करोड़ रुपए जारी
भोपाल। खरगोन हिंसा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सांप्रदायिक दंगे में पीड़ितों के लिए राहत राशि की पहली किश्त के रूप में एक करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। गृह विभाग ने ये राशि जारी की है। पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ रुपए दिए जाए हैं। बता दें कि जिला प्रशासन ने प्राथमिक आकलन में 2 करोड़ का नुकसान बताया है।
दरअसल, खरगोन में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा के दौरान पथराव और आगजनी की घटना हुई थी। घटना की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ ही चुके हैं। प्रशासनिक टीम ने कुछ दिन पहले सर्वे कर आंकड़ा जारी किया था। इसमें मकान, दुकान और हाथ ठेले समेत बड़ी संख्या में नुकसान होना बताया गया था. इस सर्वे को लेकर अधिकारियों ने कहा था कि अभी संभावित दो करोड़ की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
अधिकारियों ने कहा था कि 10 तारीख को जो सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, उसमें मकानों, दुकानों और वाहनों में भारी नुकसान हुआ है। इसका आकलन करने के लिए पटवारी के अंडर में पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों ने सर्वे किया। 122 मकानों, दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.