ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पढ़ाई में डिस्टर्ब करने पर देवर ने कर दी भाभी की हत्या, दतिया में सराफा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, शहडोल में पेट्रोल पंप कर्मी पर चाकू से हमला

शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में एक देवर ने पढ़ाई में डिस्टर्ब करने पर भाभी को उतारा मौत के घाट उतार दिया।आरोपी देवर ने चाकू से 3 बार भाभी पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी नीट की तैयारी कर रहा था। वारदात गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सराफा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली

रवि रायकवार। दतिया के इंदरगढ़ कस्बे में एक सराफा व्यापारी को गोली मारकर बदमाशों ने जेवरों से भरा बैग लेकर भाग गए। घटना उस वक्त की है जब चंद्रप्रकाश सोनी नामक व्यापारी अपने ड्राइवर के साथ दुकान बंद करके घर लौट रहे थे।व्यापारी के घर के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी और बैग छीनकर भाग निकले।

घायल व्यापारी को लेकर परिजन तत्काल ग्वालियर रवाना हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ की। बताया जा रहा है कि बैग में लाखों रुपए के जेवर थे, लेकिन व्यापारी के घायल स्थिति में ग्वालियर चले जाने से लूट के माल का खुलासा नहीं हो सका है।

पेट्रोल पंप कर्मचारी पर चाकू से हमला

अजयारविंद नामदेव। शहडोल में कम पेट्रोल डालने को लेकर पंप कर्मचारी और एक युवक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बाढ़ गया कि युवक ने कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.