अपने बच्चे को गिफ्ट करें एलआईसी की खास पॉलिसी, नौकरी से पहले हो जाएगा मालामाल
New Children’s Money Back Plan: अगर आप भी अपने बच्चे के भविष्य को संवारने के लिए सेविंग्स प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आप आज ही एलआईसी की स्कीम न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान (New Children’s Money Back Plan In Hindi) में निवेश करना शुरू कर दीजिए. आइए जानते हैं इस स्कीम की डिटेल.
LIC New Children s Money Back Plans: अगर आप भी अपने बच्चे का भविष्य संवारना चाहते हैं तो हम आपको यहां एक खास योजना के बारे में बता रहे हैं. महंगाई के इस दौर में आने वाले समय में आर्थिक कठिनाइयां और बढ़ेंगी. ऐसे में आप अपने बेचचे के नाम से आज ही एलआईसी की खास स्कीम (New Children’s Money Back Plan In Hindi) में निवेश करना शुरू कर दें. अगर आप अपनी कमाई का कुछ प्रतिशत भी इसमें सेव करते हैं तो आपके बच्चे का भविष्य संवर सकता है.
एलआईसी (LIC) का न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान (New Children Money Back Plan) बच्चों के लिए एक बेहतरीन स्कीम है. इस स्कीम में निवेश कर आप अपने बेचचे के लिए सही समय पर मोटा फंड इकट्ठा कर सकते हैं.
क्या है न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान?
एलआईसी (LIC Child Plan In Hindi 2021) की स्कीम न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान (New Children Money Back Plan, LIC) एक ऐसा प्लान है जिसमें आप छोटा नवेश कर बड़ा फंड बना सकते हैं. आपको बता दें कि इसके लिए आपको हर रोज केवल 150 रुपये बचाने होंगे.
इस पॉलिसी की खासियत
– जीवन बीमा निगम की न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान पॉलिसी 25 साल के लिए की जाती है.– साथ ही इसमें आपको मैच्योरिटी की रकम किस्तों में मिलती है.– इस योजना में जब आपका बच्चा 18 साल का होता है तब पहली बार इसका भुगतान किया जाता है.– दूसरा भुगतान बच्चे के 20 साल का होने पर होता है.– तीसरा भुगतान 22 साल का होने पर भुगतान मिलता है.– पॉलिसी लेने के लिए उम्र सीमा शून्य से 12 साल तक है.– 60 प्रतिशत पैसा किस्तों में और 40 प्रतिशत मैच्योरिटी के समय बोनस के साथ मिलता है. – इसके तहत कम से कम 1,00, 000 रुपये का बीमा लिया जा सकता है और अधिकतम की सीमा अनिश्चित है. .– अगर किस्तों का भुगतान नहीं लिया गया है तो ब्याज सहित एकमुश्त रकम मिलती है
रकम के साथ बोनस भी
न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान के तहत जीवन बीमाधारक को मनी बैक टैक्स के तौर पर बीमित राशि का 20-20 प्रतिशत मिलता है. इसके साथ ही, जब बच्चा 25 साल का हो जाता है तो उसे पूरी रकम वापस की जाती है. और बची हुई 40 प्रतिशत रकम के साथ बोनस भी दिया जाता है. इस तरह से इस पॉलिसी में निवेश करने से आपका बच्चा वयस्क होते ही लखपति बन जाएगा.
बचाएं बस 150 रुपये
अब बात करते हैं किसतीं की. बच्चे की भविष्य के लिए शुरू की गई इस बीमा की किस्त सालाना 55,000 रुपये की आती है. अगर इसको 365 दिन के हिसाब से देखें तो 25 साल में आपको कुल 14 लाख रुपये जमा करने होते हैं. वहीं, मैच्योरिटी पर आपको कुल 19 लाख रुपये मिलते हैं. लेकिन यह नियम तभी लागू होता है जब बीमा धारक की इस दौरान मौत न हो. अगर आप पैसे वापस नहीं लेना चाहते हैं तो पूरी रकम ब्याज के साथ पॉलिसी की मैच्योरिटी पर आपको मिलेगी.
पॉलिसी लेने के लिए ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी
1. इस पॉलिसी के लिए माता-पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड और ऐड्रेस प्रूफ की जरूरत होती है. 2. बीमाधारक के मेडिकल की जरूरत होती है. 3. पॉलिसी लेने के लिए किसी एलआईसी ब्रांच में जाकर या किसी एजेंट से एक फॉर्म लेकर भरना होगा. 4. अगर इस दौरान बीमाधारक की मौत हो जाती है तो बीमा की जमा की गई किस्त का 105 प्रतिशत भुगतान किया जाता है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.