ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यह बड़ी एयरलाइन कंपनी दे रही ₹2,499 में हवाई सफर का मौका! बुकिंग आज से शुरू, चेक करें रूट्स

ऑफर के तहत यात्रियों के लिए  इकोनॉमी क्लास के लिए  2,499 रुपये से टिकट की बुकिंग शुरू होगी। वहीं, प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 3,459 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए ₹9,999 में टिकट बुक करा सकते हैं।

Vara Summertime sales: टाटा ग्रुप की सपोर्टेड एयरलाइन कंपनी विस्तारा ने मंगलवार को अपने घरेलू और इंटरनेशनल नेटवर्क पर ‘समरटाइम सेल’ की घोषणा की। इस ऑफर के तहत ग्राहक तीनों क्लास- इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस के लिए सस्ते में टिकट बुक करा सकेंगे। कंपनी ने आज मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।

बुकिंग आज से शुरूविस्तारा ने एक बयान में कहा कि बिक्री के तहत घरेलू बुकिंग 19 अप्रैल 2022 से 21 अप्रैल 2022 को 23: 59 बजे तक यानी कि  72 घंटे के लिए खुली रहेगी। ऑफर के तहत यात्रियों के लिए  इकोनॉमी क्लास के लिए  2,499 रुपये से टिकट की बुकिंग शुरू होगी। वहीं, प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 3,459 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए ₹9,999 में टिकट बुक करा सकते हैं। बता दें कि यह किराया एकतरफा है।

इंटरनेशल फ्लाइट्स का किरायाइंटरनेशल फ्लाइट्स के लिए, इकोनॉमी क्लास में सफर के 12,999 रुपये रुपये पड़ेंगे। वहीं,  प्रीमियम इकोनॉमी के लिए शुरुआती बुकिंग राशि ₹17,249  और बिजनेस क्लास के लिए ₹35,549 है। इंटरनेशल यात्रा के लिए इस सेल के तहत आप 19 अप्रैल 2022 से 25 अप्रैल 2022 को 23:59 बजे तक बुकिंग करा सकते हैं।

इन रूट्स के लिए मिलेंगी फ्लाइट्सइस समय सेल के तहत यात्री दिल्ली, मुंबई और उदयपुर से लेकर देहरादून, चंडीगढ़, लखनऊ, अमृतसर, लेह, श्रीनगर, वाराणसी, गोवा, कोच्चि, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे अन्य शहरों की यात्रा कर सकते हैं। ऑफर के तहत उदयपुर से दिल्ली के लिए सिर्फ एक फ्लाइट है। बाकी सभी दिल्ली और मुंबई से ऊपर बताए गए दूसरे शहरों के लिए हैं।

ये भी पढ़ें – IndiGo ने हैदराबाद से ढाका के लिए शुरू की डायरेक्ट फ्लाइट, मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीदवहीं,  इस स्पेशल ऑफर के तहत यात्री दिल्ली और मुंबई से काठमांडू, कोलंबो, ढाका, सिंगापुर और दुबई जैसे इंटरनेशनल रूट्स के लिए बुकिंग कर सकते हैं। बता दें कि इन रूट्स पर, 20 जून से 30 सितंबर 2022 के बीच यात्रा के लागू होगी।

यहां से कर सकते हैं टिकट बुकविस्तारा ने समरटाइम सेल के तहत अपनी वेबसाइट, आईओएस और एंड्रॉइड मोबाइल ऐप, विस्तारा के एयरपोर्ट टिकट ऑफिस (ATO), एयरलाइन के कॉल सेंटर, ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (OTA) और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से बुकिंग शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.