सोने-चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट
मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी के बीच कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 53,219 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई, जबकि चांदी के दाम में भी मामूली 0.02 फीसदी की कमी आई और इसकी कीमत 69,962 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.