कोड़ा गैंग के सक्रिय सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे।
शुक्रवार की दोपहर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कोड़ा गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के समीप से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से ₹39000 नगद, तीन जिंदा कारतूस, एक 315 बोर का देसी कट्टा, 3 मोबाइल, दो लोहे की मास्टर चाबी, विभिन्न नामों का चार आधार कार्ड, बरामद किया गया है। जबकि 3 सदस्य भागने में सफल रहे। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया कि पुलिस कप्तान के द्वारा सूचना दी गई थी कि रामगढ़ क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए कोढ़ा गिरोह का कुछ सदस्य रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में सक्रिय दिख रहे हैं। जिस पर प्रशासन द्वारा गंभीरता लेते हुए टीम का गठन या गया था। जिसमें थाना प्रभारी राम कल्याण यादव के द्वार एक विशेष टीम गठित किया गया था। समय रहते घटना को अंजाम देने आए अपराधियों पर शिकंजा कसा गया। घटना को अंजाम देने आए चार अपराधी में से तीन अपराधी बाजार में भीड़ भाड़ होने के कारण तीन सदस्य भागने में सफल रहे। जबकि कोड़ा गिरोह का एक सदस्य को गठित टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से ₹39000 नगद, एक देसी लोडेड कट्टा, 3 जिंदा कारतूस ,3 मोबाइल,2 लोहे का बना हुआ मास्टर चाबी, चार अन्य व्यक्ति के नाम का आधार कार्ड बरामद हुआ है। वहीं गिरफ्तार अपराधी कटिहार जिला कोड़ा थाना के पटोला जुबेर गंज निवासी स्वर्गीय जोगिंदर यादव के 40 वर्षीय बेटा जितेन यादव है ।वहीं डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान फरार हुए अपराधियों मैं जागेश्वर यादव के पुत्र रोबिन यादव, रघु यादव के पुत्र चंदन यादव, व सुधार यादव के पुत्र पिंटू यादव सभी कटिहार जिला के कोडा थाना क्षेत्र के नया टोला जवाहरगंज के निवासी हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संघन छापामारी की जा रही है। वही गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।