ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इस साल 75 डिजिटल बैंक की स्थापना, निर्मला सीतारमण ने बताई पूरी योजना

इस साल देश में 75 डिजिटल बैंक की स्थापना होने वाली है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि अब हम डिजिटल बैंक की स्थापना करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। इसी साल हम 75 डिजिटल बैंक की स्थापना करने जा रहे हैं। इसमें बैंक के अलावा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को स्थापित करने की योजना है। आपको बता दें कि फरवरी माह में निर्मला सीतारमण ने देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकों की स्थापना करने की बात कही थी।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि महामारी से पहले, हमने तेजी से डिजिटलीकरण को बढ़ाया और हम वित्तीय समावेश का ऐसा कार्यक्रम लाए, जो दुनिया में पहले कहीं नहीं देखा गया। दुनिया में तीन सबसे बड़े सार्वजनिक डिजिटल मंच सामने आए जो भारत के हैं। ये मंच हैं…आधार, यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) और कोविन। आधार जहां सबसे बड़ा विशिष्ट डिजिटल पहचान हैं, वहीं यूपीआई सबसे बड़ा डिजिटल भुगतान परिवेश है। कोविन सबसे बड़े टीकाकरण का मंच है।

सीतारमण ने कहा कि कम लागत वाले डिजिटल कार्यक्रम से सभी आय श्रेणी में देश के नागिरकों का जीवन सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि महामारी से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के साथ ही सरकार ने आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने और सुधारों को आगे बढ़ाने को लेकर कई कदम उठाये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.