इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लेंगे प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार
इंदौर। इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह को वर्ष 2020 में लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सिविल सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही दिल्ली में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2019 वर्ष 2020 और वर्ष 2021 के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान करेंगे। कोविड के चलते पिछले दो वर्ष से यह अवार्ड घोषित नहीं हो पाया था। कलेक्टर मनीष सिंह यह अवार्ड आज ग्रहण करने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। मनीष सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार मुझे नहीं टीम इंदौर को मिला है और टीम इंदौर ही इसकी असली हकदार है। मैं तो सिर्फ यह पुरस्कार लेने आया हूं । उन्होंने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और सफाईकर्मियों की सक्रिय सहभागिता से मुमकिन हुई यह उपलब्धि। श्रेय टीम इंदौर को। यह पुरस्कार पूरे देश में से चुनिंदा आइएएस अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिलता है। इंदौर के स्वच्छता के जन भागीदारी मॉडल को किया गया है पुरस्कृत। ‘स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के माध्यम से जन आंदोलन को बढ़ावा – जनभागीदारी’ कैटेगरी के तहत इंदौर का चयन करते हुए केंद्र सरकार द्वारा जिला कलेक्टर मनीष सिंह को इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2020 हेतु यह अवार्ड केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य के रेसीडेंट कमिश्नर के माध्यम से अवार्डी अधिकारियों को दिया जा रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.