कड़कड़डूमा कोर्ट के सैकड़ों वकीलों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में हुए शामिल
नई दिल्ली । प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में आज कड़कड़डूमा कोर्ट के सैकड़ों वकीलों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हर्ष मल्होत्रा ने सभी को पार्टी में पटका पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि जिस तरह से इतनी बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग भाजपा में शामिल हो रहा है, उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और भाजपा निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के संयोजक के के त्यागी, प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती अर्चना कंसल, नितिन जैन एवं मनोज कंसल उपस्थित थे।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा के लिए देश पहले और पार्टी बाद में वाली सोच के कारण आज भाजपा में इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उनके कुशल नेतृत्व में जिस तरह से देश विकास कर रहा है, वह सराहनीय है। सेवा ही संगठन से प्रभावित होकर भाजपा परिवार दिन प्रतिदिन सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में मजबूत होती जा रही है। पार्टी में शामिल होने वाले अधिवक्ताओं में प्रमुख रुप से महेश कुमार, संगपाल गौतम, आर के तोमर, शिव कुमार त्यागी, श्रीमती रेश्मा, श्रीमती पायल गुप्ता, श्याम सुंदर एवं उपकार सिंह का नाम प्रमुख है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.