ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरगुन मेहता पंजाबी फिल्म में आएंगी नजर

टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता, एक्टर रवि दुबे की पत्नी पर्दे पर बहुत ही कम दिखाई देती हैं, हालांकि वह कई गानों की एल्बम में दिखाई देती रहती हैं। अभिनेत्री सरगुन मेहता छोटे पर्दे से लेकर पंजाबी फिल्मों तक का बेहतरीन सफर तय कर चुकी  हैं। हाल ही में सरगुन मेहता का गाना ‘पता नहीं जी कौन सा नशा करता है’ रिलीज हुआ था। ये गाना फैंस को खूब पसंद आया था और फैंस के बीच काफी हिट हुआ था। अब अभिनेत्री अपनी आगामी पंजाबी फिल्म लेकर एक बार फिर से हाजिर हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने फिल्म के रिलीज की तारीख भी बता दी है।

सरगुन मेहता ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म रिलीज की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी फिल्म ‘सोहरिया दा पिंड आ गया’ 29 जुलाई 2022 रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री की यह एक पंजाबी भाषा की फिल्म होगी। सरगुन ने फिल्म का एक छोटा सा क्लिप शेयर कर किया है। फैंस उनकी नई फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.