ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्टेफानोस सितसिपास को 18 साल के कार्लोस अलकारेज ने दी मात

स्पेन के किशोर खिलाड़ी कार्लोस अलकारेज ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच शीर्ष वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास को तीन सेट तक चले मैच में पराजित करके बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अलकारेज ने राफेल नडाल कोर्ट पर क्वार्टर फाइनल में पांचवीं रैंकिंग के ग्रीक खिलाड़ी को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। यह 18 वर्षीय खिलाड़ी अपने तीसरे खिताब की तलाश में है। उन्होंने फरवरी में रियो डि जनेरियो और इस महीने के शुरू में मियामी में खिताब जीते थे।

सेमीफाइनल में अलकारेज का सामना आस्ट्रेलिया के अलेक्स डि मिनौर से होगा जिन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त कैमरन नोरी को 6-3, 5-7, 6-1 से हराया। मैच के पहले सेट में अलकारेज ने शानदार खेल दिखाया और सितसिपास को अंक जुटाने का मौका न देते हुए पहला सेट आसानी से जीत लिया। हालांकि, दूसरे सेट में यूनानी खिलाड़ी ने अपने अनुभव का प्रदर्शन किया और दूसरे सेट में स्पेनिश खिलाड़ी को मात दी। निर्णायक मैच में सितसिपास 1-4 से पिछड़ने के बाद युवा खिलाड़ी से बराबरी करने के लिए संघर्ष किया, लेकिन अलकारेज के ड्रॉप शॉट की वजह से वापसी करने में असफल रहे। अलकारेज 11वीं रैंकिंग के खिलाड़ी हैं और वह इस मैच में जीत के बाद शीर्ष 10 में शामिल हो सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.