ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरोना की चौथी लहर की आशंका से बिहार में सख्‍ती, बाहर से आने वालों की होगी जांच

पटना: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के देश में आने के साथ ही संक्रमण के मामले भी बढ़ने लगे हैं। बिहार में भले ही कोरोना संक्रमण के नए मामले अभी नियंत्रण में हो, लेकिन देश में कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश से चार नए कोरोना संक्रमित मिले।
इनमें दो संक्रमित पटना जिले से, एक सहरसा से, जबकि एक मरीज नालंदा जिले से मिला है। राज्य में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15 पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 11 थी।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने विभाग के पदाधिकारियों के साथ ही जिला स्तर पर तैनात पदाधिकारियों के साथ कोविड के नए मामलों और कोरोना जांच की समीक्षा की। जिलों ने जानकारी दी कि प्रदेश में फिलहाल 64-65 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद अपर मुख्य सचिव ने जिलों को निर्देश दिए कि स्थिति पर नजर बनाए रखें और धीरे-धीरे कोविड टेस्ट की संख्या भी बढ़ाए। उन्होंने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.