ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय विशाल शिक्षण संस्थान की उपलब्ध सुविधा देखकर मैं अभिभूत हूं,आने वाले समय में यह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा : अमित शाह

सासाराम। कल शाम गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार के प्रथम दीक्षांत समारोह के दौरान भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान करने के बाद वापसी के क्रम में परिसर में निर्मित भव्य देव मंगल सभागार का उद्घाटन किया ।उद्घाटन के बाद लगभग 2000 लोगों के बैठने की क्षमता वाले त्रिस्तरीय सभागार का अवलोकन करके इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सांसद गोपाल नारायण सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कहा कि आपके द्वारा इस प्रकार के विशाल शिक्षण संस्थान एवं यहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को देखकर मैं अभिभूत हो गया हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बनाएगा इसमें कहीं अतिशयोक्ति नहीं है। उद्घाटन के दौरान बिहार के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद डॉ संजय जायसवाल, दिल्ली प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी भी उपस्थित थे। सभागार के उद्घाटन के बाद गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर एम एल वर्मा ने विश्वविद्यालय के सभी संकाय के छात्रों को उपाधि प्रदान की साथ ही पूर्व के दिनों में अध्ययन किए वैसे छात्र जो वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अंतर्गत शिक्षा ग्रहण किए थे उन्हें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति ने उपाधि प्रदान की। इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह एवं सभी संकाय के अध्यक्ष उपस्थित थे। उपाधि प्रदान करने के कार्यक्रम समापन के बाद भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी ने वहां उपस्थित हजारों लोगों के बीच अपने मधुर गीत संगीत से सबका मनोरंजन किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में संस्थान के कुलाधिपति सह राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह समेत विश्व विद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राओं ने आनंद लिया। अतिथियों को विदा करते संस्थान के संस्थापक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह सांसद गोपाल नारायण सिंह छायाचित्र में।

Leave A Reply

Your email address will not be published.