प्लेऑफ की दौड़ से मुंबई इंडियंस आउट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन में लगातार आठ मैच हारने के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन मुझे इस टीम और यहां के माहौल से प्यार है। रोहित का दर्द ट्विटर के जरिए छलका और उनके ट्वीट ने फैन्स को इमोशनल भी कर दिया। रविवार को लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ 36 रन की हार के बाद मुंबई इंडियन्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। रोहित ने ट्वीट किया, ‘इस टूर्नामेंट में हमने अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं किया लेकिन ऐसा होता है, कई खेल की दिग्गज टीमें इस चरण से गुजरी हैं, लेकिन मुझे यह टीम और इसका माहौल पसंद है।’उन्होंने लिखा, ‘साथ ही शुभचिंतकों की सराहना करता हूं जिन्होंने अब तक टीम के प्रति भरोसा और निष्ठा दिखाई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.