ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अगर आप हैं घूमने फिरने के शौकीन तो जरूर कराएं Travel Insurance, जानें इसकी जरूरत और फायदे

आप प्यूचर जेनेराली की शुभ यात्रा पॉलिसी, बजाज एलियांज की भारत भ्रमण पॉलिसी, टाटा एआईजी डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी आदि से आप डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस खरीद सकते हैं.

बहुत से लोगों को ट्रैवलिंग करने और घूमने का बहुत शौक होता है. ऐसे वह घूमने के लिए अक्सर बाहर यात्रा करते रहते हैं.यात्रा करने वाले लोगों को डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर करना चाहिए. बता दें कि विदेश यात्रा करने वाले लोगों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस करवाना बहुत जरूरी है. वहीं देश में यात्रा के दौरान ट्रैवल इंश्योरेंस जरूरी नहीं है. लेकिन, कई एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि देश में भी यात्रा के दौरान डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर करवाना चाहिए.

डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस करवाने के फायदे-ज्यादातर लोग डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस  का ऑप्शन नहीं चुनते हैं क्योंकि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं होती है. वहीं बहुत से लोगों को लगता है कि ट्रैवल इंश्योरेंस कराने पर केवल एक्सीडेंट होने पर नुकसान भरपाई मिलती है. लेकिन, ऐसा नहीं यह आपको मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में, सामान चोरी या गुम हो जाने की स्थिति में भी मदद करता है.

डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस की खास बातें-1. डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस लेने पर आपको ट्रैवल के दौरान एक्सीडेंट होने की स्थिति में कवर मिलता है.2. इसके अलावा आपको मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में, ट्रैवल के दौरान हुई परेशानी पर, फ्लाइट लेट होने पर, टिकट कैंसिल होने आदि नुकसान पर आपको इंश्योरेंस कवर मिलता है.इसके साथ ही मेडिकल  इमरजेंसी की स्थिति में आपको एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी.3. अगर कोई व्यक्ति यात्रा के दौरान अचानक से बीमार हो जाता है तो ऐसी स्थिति में आपको हेल्थ कवर मिलता है. किसी व्यक्ति के बीमार होने पर उसके अस्पताल का पूरा खर्च इंश्योरेंस कंपनी उठाती है.4. अगर कोई व्यक्ति का यात्रा के दौरान सामान छूट जाता है या चोरी हो जाता है तो ऐसी स्थिति में आपको नुकसान भरपाई इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है.5. अगर आपकी यात्रा से पहले या अहम मौके पर टिकट कैंसिलेशन आदि की परिस्थिति पर आपको रिफंड के सारे पैसे मिल जाएंगे.6. अगर आपका पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि कोई भी चीज गुम हो गई है तो ऐसी स्थिति में आपको नुकसान भरपाई इंश्योरेंस कंपनी कवर देगी.!

डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस कराने ऑप्शन-आप प्यूचर जेनेराली की शुभ यात्रा पॉलिसी, बजाज एलियांज की भारत भ्रमण पॉलिसी, टाटा एआईजी डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी आदि से आप डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस खरीद सकते हैं. इन पॉलिसी में आपको यात्रा के दौरान सभी तरह की पॉलिसी का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही आपको मेडिकल इमरजेंसी का भी लाभ मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.