ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में जल्द मंत्रिमंडल का होगा विस्तार! तारकिशोर प्रसाद बोले- केंद्रीय नेतृत्व लेगा हमारा फैसला

सहनी के एनडीए से हट जाने के बाद उनके विभाग का कार्यभार उपमुख्यमंत्री के ही पास है. ऐसे में बहुत जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होगा. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को सारी बातें बता दी गई हैं.

पटना: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी (VIP Supremo Mukesh Sahni) के एनडीए (NDA) से अलग होने के बाद नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) में खाली हुई सीट को जल्द भरने का काम किया जाएगा. इस संबंध में मंगलवार को एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को सारा कुछ बता दिया गया है. बहुत जल्द केंद्रीय नेतृत्व हमारा फैसला लेगा.

दरअसल, सहनी के एनडीए से हट जाने के बाद उनके पशुपालन और मत्स्य विभाग का कार्यभार उपमुख्यमंत्री के ही पास है. ऐसे में बहुत जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होगा. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को सारी बातें बता दी गई हैं. केंद्रीय नेतृत्व भी इस पर फैसला लेगा.

बेकार बातों पर ना हो बयानबाजी

वहीं, सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के केंद्र की राजनीति में जाने की लेकर हो रहे बयानबाजी के संबंध में तारकिशोर प्रसाद ने कहा, ” यह सब बेकार की बातें हैं. ऐसे में इन सब बेकार की बातों पर हो रही बयानबाजी पर अब विराम लगना चाहिए. जनता ने हमें 2025 तक मैनडेड दिया है. नीतीश कुमार के साथ हम लोगों की सरकार बेहतर चल रही है, इसलिए इस तरह के बयानों का कोई मतलब नहीं है.”

राज्य में बढ़ते आपराधिक घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि अपराधियों पर सरकार नकेल कसने के लिए लगातार काम कर रही है. समय-समय पर क्राइम की समीक्षा बैठक भी होती है. हमारे मुख्यमंत्री अपराध को रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. पुलिस बल को अत्याधुनिक हथियारों से लैस भी कराया जा रहा है. ताकि आपराधिक घटनाओं को अपराधी अंजाम न दे सकें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.