ओएनजीसी में ट्रेड और टेक्निशियन अप्रेंटिस की भर्ती 15 मई तक
ऑयल एण्ड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) ने विभिन्न ट्रेड में ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्निशियन अप्रेंटिस के 3600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। निगम द्वारा आज, 27 अप्रैल 2022 को जारी विज्ञापन (सं.ONGC/APPR/1/2022/) के अनुसार, आवेदन नॉर्दर्न सेक्टर, मुंबई सेक्टर, वेस्टर्न सेक्टर, ईस्टर्न सेक्टर, सदर्न सेक्टर और सेंट्रल सेक्टर में ट्रेड और टेक्निशियन अप्रेंटिस के कुल 3614 रिक्तियों के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए जा रहे हैं।
ओएनजीसी ट्रेड और टेक्निशियन अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार नेशनल ट्रेनिंग अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) पोर्टल, apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज, 27 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 मई 2022 की शाम 6 बजे तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। साथ ही, ओएनजीसी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रजिस्ट्रेशन किए उम्मीदवारों के रिजल्ट की घोषणा 23 मई 2022 को की जानी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.