ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरकार के दावे निकले झूठे! मध्यप्रदेश में हुई सबसे ज्यादा बाघों की मौत, 3 साल में 102 बाघ की गई जान, जानिए बाकी राज्यों का हाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में बाघों की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले सभी दावे झूठे साबित हुए हैं. देश भर में सबसे ज्यादा बाघों की मौत मध्य प्रदेश में हुई है. यह रिपोर्ट मध्य प्रदेश सरकार और वन विभाग के दावों की पोल ही खोल रही है. केंद्र सरकार की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 3 सालों में सर्वाधिक बाघों की मौत मध्य प्रदेश में हुई है.

दरअसल साल 2018 की टाइगर सर्वे रिपोर्ट के बाद मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का तमगा भी मिला है, लेकिन 3 सालों में लगातार बाघों की मौत से आसार हैं कि मध्य प्रदेश से यह तमगा छीन सकता है. अभी मौजूदा समय में मध्य प्रदेश के अलावा कर्नाटक और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बाघ पाए जाते हैं, लेकिन यहां पर बाघों की मौत का आंकड़ा कम है.

मध्यप्रदेश में साल 2021 में 42 बाघों की मौत हुई है. साल 2020 में 29 बाघों की मौत हुई है. 2019 में 31 बाघों की मौत हुई थी. प्रदेश में बाघों की मौत का सबसे बड़ा कारण शिकार है. इसके अलावा बाघों की मौत आपसी भिड़ंत यानी टेरिटोरियल फाइट में हुई है.

3 सालों में 5 राज्यों में बाघों की मौत

मध्यप्रदेश –  102

महाराष्ट्र – 61

कर्नाटक – 29

उत्तरप्रदेश – 22

तमिलनाडु -19

केरल – 17

उत्तराखंड – 14

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.