ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पद्मश्री डॉ० रविन्द्र राजहंस के नाम पर पथ का नामाकरण गौरव की बात : उपमुख्यमंत्री

पटना। स्थानीय पटना के हनुमाननगर, कंकड़बाग के एम.आई.जी. कॉलोनी स्थित पथ का नामकरण प्रख्यात् साहित्यकार और कवि पद्मश्री डॉ० रविन्द्र राजहंस के नाम पर किया गया है। इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि डॉ० रविन्द्र राजहंस के नाम पर पथ का नामकरण करने से हम सभी सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ० रविन्द्र राजहंस बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। कई सालों तक पटना के दैनिक हिन्दुस्तान, नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण और पाटलीपुत्र टाइम्स में अपना व्यंग्य कॉलम लिखते रहे। हर हफ्ते सत्ता, नेता और व्यवस्था पर उनके तीखे व्यंग्य खूब पसंद किए जाते थे। उन्होंने कहा कि साहित्य में उनके योगदान के लिए 2009 में उन्हें पद्मश्री से नवाज़ा गया। अंग्रेजी के प्राध्यापक और हिन्दी के कवि पद्मश्री डॉ० रविन्द्र राजहंस हास्य और व्यंग्य के अत्यंत समर्थ और संवेदनशील कवि थे। उनकी कविताओं ने समाज के हर पक्ष को छुआ है। वे एक समर्थ कहानीकार भी थे।
उक्त कार्यक्रम के मौके पर कुम्हरार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, बिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण जी, वार्ड पार्षद् माला सिन्हा, ज्योति कलश, अमृत कलश, प्रो० आरती राजहंस, भाजपा नेता मधु वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर रजक, रंजन वर्मा, राजीव मोहन, कमलेश कुमार सहित अन्य स्थानीय नागरिकगण एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.